नालंदा रहुई से कुख्यात अपराधी का शव हुआ बरामद,परिजनों ने करेंट लगाकर हत्या की जतायी आंशका, मृतक पर दरोगा समेत दर्जनों केस था दर्ज

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-रहुई थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी हरेराम पासवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बसानपुर गांव निवासी देवन पासवान का पुत्र था। मंगलवार दोपहर बाद कुछ ग्रामीण जब उतरनामा बगीचा के पास गए, तो उन्हें हरेराम पासवान शव पर नजर पड़ी।जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मृतक के शरीर पर जलने के निशान पाए गए हैं।

नालंदा रहुई से कुख्यात अपराधी का शव हुआ बरामद,परिजनों ने करेंट लगाकर हत्या की जतायी आंशका, मृतक पर दरोगा समेत दर्जनों केस था दर्ज 2परिजनों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसे करंट लगाकर मार डाला। घटना स्थल से चोरी की पाइप और एक स्टार्टर भी बरामद हुआ है, जिससे आशंका है कि अपराध किसी घटना के दौरान हुआ। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। मृतक हरेराम पासवान पर नालंदा जिले के विभिन्न थानों में लूट, हत्या और डकैती सहित 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ मामले लंबित थे। दरोगा हत्याकांड में भी हरिराम आरोपी रह चुका है।

नालंदा रहुई से कुख्यात अपराधी का शव हुआ बरामद,परिजनों ने करेंट लगाकर हत्या की जतायी आंशका, मृतक पर दरोगा समेत दर्जनों केस था दर्ज 3 रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से बरामद सामग्रियों और मृतक के आपराधिक इतिहास के आधार पर विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article