स्वास्थ्य क्रांति केन्द्र का हुआ स्थापना, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक मैनेजर ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदौर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह के आवास पर स्वास्थ्य क्रांति केन्द्र का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मैनेजर संजय कुमार सिंह, योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार एवं चंदौर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अपने उद्घाटन भाषण में लोगों को सम्बोधित करते हुए बैंक मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि विकसित भारत के साथ स्वस्थ भारत का निर्माण से ही देश का नागरिक खुशहाल रह सकेगें।

- Sponsored Ads-

स्वास्थ्य क्रांति केन्द्र का हुआ स्थापना, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक मैनेजर ने किया उद्घाटन 2इसी के निमित्त बेगूसराय जिला के सभी प्रखंडों में इस तरह का स्वास्थ्य क्रांति केन्द्र का गठन किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य क्रांति क्लब में स्वास्थ्य मित्रों को मानदेय पर बहाल किया जायेगा। वहीं योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार ने कहा कि आज आकाश में उड़ने वाला पक्षी, जल में रहने वाले जलीय जीव, पृथ्वी के भीतर और सतह पर रहने वाले जीवों में सबसे अधिक बुद्धिमान मानव जीव है और सभी जीवों में सबसे अधिक बीमार रहने वाला भी मानव ही है। बुद्धियार मनुष्य अधिक बीमार और बीमारियों के साथ जीवन भर जीने को मजबूर है मानव।

स्वास्थ्य क्रांति केन्द्र का हुआ स्थापना, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक मैनेजर ने किया उद्घाटन 3इस अभिशाप को दूर कर “बिना बीमारी का सौ वर्ष मानव जीवन” के मूल मंत्रो को फलीभूत करने के लिए स्वास्थ्य क्रांति क्लब का गठन करना सराहनीय प्रयास है। योगाचार्य गुड़ाकेश ने कहा कि चंदौर पंचायत में असाध्य रोग से परेशान नागरिकों का सर्वें मुखिया जी करवाएंगे। सर्वे उपरांत जनता के पुराने बामारी को तीन से छह माह में चंगा किया जायेगा। वहीं चंदौर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्रांति केन्द्र के माध्यम से पंचायत वासियों के बीच आहार चिकित्सा, योग चिकित्सा एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से चर्मरोग, दमा रोग, मधुमेह, उच्चरक्तचाप,गठिया, कैंसर व ह्रदय रोग से मुक्त पंचायत बनाने का सपना है।

स्वास्थ्य क्रांति केन्द्र का हुआ स्थापना, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक मैनेजर ने किया उद्घाटन 4पंचायत की जनता हमारा परिवार है हम अपने परिवार की भलाई के लिए देशभर में एक अलग नजीर पेश करना चाहते हैं। जिसे पंचायत वासियों के सहयोग से सफल बनाना है। मौके पर जिला संयोजक सुधाकर सिंह, गोपाल सिंह, मोनू सिंह, अश्विन कुमार, डाॅ चंद्रप्रभा कुमारी, डाॅ सावित्री कुमारी, मुर्ति देवी, एवं अन्य दर्जनों की संख्यां में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित हुए।

Share This Article