वीरपुर राजकीय डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन की कवायद तेज, डॉ. मुकेश कुमार ने संभाला प्राचार्य का कार्यभार

DNB Bharat Desk

राजकीय डिग्री कॉलेज वीरपुर में प्रभारी प्राचार्य के रूप में एपीएसएम कॉलेज बरौनी के प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार ने शनिवार को कार्यभार संभाला। वीरपुर प्रखंड में नवनिर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा द्वारा जारी अधिसूचना के बाद, एपीएसएम कॉलेज बरौनी के प्रभारी प्राचार्य को वीरपुर के इस नए डिग्री कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

- Sponsored Ads-

जब तक कॉलेज का अपना भवन पूर्ण रूप से तैयार नहीं हो जाता, तब तक स्नातक की कक्षाएं उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरमौली के परिसर में संचालित की जाएगी। आगामी शैक्षणिक सत्र से यहां मुख्य रूप से छह विषयों हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र में नामांकन शुरू करने की तैयारी है। प्रभारी प्राचार्य के ज्वाइन करने के साथ ही अब कॉलेज के प्रशासनिक कार्यों और नामांकन की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

वीरपुर राजकीय डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन की कवायद तेज, डॉ. मुकेश कुमार ने संभाला प्राचार्य का कार्यभार 2

इस अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय खरमौली के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, मध्य विद्यालय खरमौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार, शिक्षकों, ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने प्रभारी प्राचार्य का स्वागत किया।  इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक संत कुमार सहनी ने भी खुशी जाहिर किया।

Share This Article