वीरपुर में गरीब,निःसहाय लोगों के बीच समाजसेवियों ने बांटे 150 कंबल

DNB Bharat Desk

बढ़ती ठंड को देखते हुए रविवार को समाजसेवियों ने वीरपुर में गरीब लोगों के बिच 150 कंबल का वितरण किया।इस दौरान पूर्व मेयर सह समाजसेवी उपेंद्र प्रसाद सिंह,आलोक अग्रवाल,डॉ राजेश रौशन,आदि ने गरीब व निःसहाय करीब 150 लोगों के बीच कंबल वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गरीब व निःसहाय लोगों का मदद करना ही सच्ची पूजा होती है।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए कंबल सर्वोत्तम साधन है।डॉ राजेश रौशन ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की मदद करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।पैक्स अध्यक्ष प्रमोद चौधरी व भाजपा नेता चुन्नू कुमार चंदन ने कहा कि हर लोगों को सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए।

वीरपुर में गरीब,निःसहाय लोगों के बीच समाजसेवियों ने बांटे 150 कंबल 2मंच संचालन शिक्षक संजीव कुमार चौधरी ने किया।मौके पर मुखिया त्रिपुरारी कुमार,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि चंदेश्वर प्रसाद सिंह,डॉ राजा कुमार,फूलचंद यादव,राममूर्ति सिंह आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article