बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद एवं सीटी मैनेजर ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बीहट नगर परिषद के वार्ड संख्या- 17 और 19 का भ्रमण नगर परिषद् बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार , सिटी मैनेजर चांदनी कुमारी, वार्ड 19 के पार्षद प्रतिनिधि गोपी नाथ साह, वार्ड 17 के पार्षद चंद्रचूड़ साह, वार्ड 14 के प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी ने भी किया।उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने ने निरीक्षण में वार्ड संख्या 19 में किल मध्य विद्यालय गढ़हरा में भ्रमण कर विद्यालय की विधि व्यवस्था को देखा गया।,

- Sponsored Ads-

बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद एवं सीटी मैनेजर ने किया क्षेत्र का निरीक्षण 2 ग्रामीण सड़क से नागेश्वर पोद्दार घर होते हुए प्रकाश सिंह तक होने वाले पी सी सी सड़क का भी निरीक्षण किया गया।वहीं वहीं मुसहरि टोला में में वहां रहने वाले लोगों ने कहा यहां चापाकल और स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता है। जिसपर उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने आश्वासन दिया कि 3 दिनों के अंदर पोल पर स्ट्रीट लाइट लगवा दिया जाएगा। वहीं वार्ड संख्या 17 में प्राथमिक उप स्वस्थ केंद्र पर अर्धनिर्मित सड़क निर्माण से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाता है।

बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद एवं सीटी मैनेजर ने किया क्षेत्र का निरीक्षण 3साथ ही प्राथमिक उप स्वस्थ केंद्र बंद पड़ा मिला। जब समय सारणी देखा गया तो पाया 9 बजे से 5 बजे तक खुलने का समय है। पी एच सी पदाधिकारी को जब उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश ने फ़ोन किया तो उनका नंबर नहीं लगा।उप मुख्य पार्षद ने कहा इसकी शिकायत ज़िला पदाधिकारी से मिलकर की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article