डीएनबी भारत डेस्क
बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां दिनदहाड़े चोरों ने एक दवा व्यवसायी के घर मे लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।दवा कारोबारी संजय कुमार अपने दुकान पर थे और उनकी पत्नी घर मे ताला लगाकर खाना देने गयी थी उसी समय चोरों ने छत से घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गया।
- Sponsored Ads-

दावा कारोबारी का बताना है कि ये चोरी की घटना नई नही इससे पहले भी हमारे घर दिनदहाड़े चोरों ने घटना को अंजाम दिया था।पुलिस मौके पर पहुच मामले की जांच में जुट गई है और अगल बगल लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।घटना मुफस्सिल थाना छेत्र के बारह पत्थर आज़ाद नगर की है
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट