जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के दुवारा मिथिला के सपूत पूर्व मंत्री स्व० डॉ० नागेन्द्र झा की पुण्यतिथि मनायी गयी

DNB Bharat Desk

दिनांक 23-12-2024 को जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वधान में मिथिला सपूत पूर्व मंत्री स्व० डॉ० नागेन्द्र झा की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गयी तथा एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मो० अबू तमीम ने किया।

- Sponsored Ads-

अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने उन्हें बिहार का एक महान नेता बताया तथा उनके कार्यो पर विस्तृत चर्चा की एवं कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। उनके जैसा व्यक्तित्व हजारों में एक होता है जो कार्यकर्ताओं के दुख दर्द से दुखी होता हो। आगे उन्होंने कहा कि कोई भी बड़ा से बड़ा एवं छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी उनके पास से निराश नहीं लौटता था।

जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के दुवारा मिथिला के सपूत पूर्व मंत्री स्व० डॉ० नागेन्द्र झा की पुण्यतिथि मनायी गयी 2इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावे ज़िला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, अशोक कुमार, रंजीता कुमारी, रंजना कुमारी, इशराक आलम, आशीष कुमार, स्वाति कुमारी, विकास कुमार, मो० नज़ीर, शशि कुमार, काशिफ़ बैग, अनीस कुमार, गौतम गोविन्द, मो० फैयाज, प्रशांत कुमार, राम शंकर राय, रंजन कुमार, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article