भगवानपुर: कटहरिया गांव में छापेमारी, दो लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी नरेश सहनी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

​डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर (बेगूसराय): शराबबंदी को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत भगवानपुर थाना पुलिस ने कटहरिया गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को रंगेहाथ धर दबोचा। थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में त्वरित कार्रवाई की।

​तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान कटहरिया गांव के वार्ड संख्या 17 निवासी 50 वर्षीय नरेश सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article