शिक्षा विभाग के निर्देश पर अपार आईडी बनाने को लेकर एचएम की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने सभी विद्यार्थियों के लिए 12 अंक का अपार आइडी (एपीएएआर) अनिवार्य कर दिया है। शिक्षा विभाग बिहार सरकार के आदेश के बाद भी बिहार के स्कूलों में अपार आईडी बनाने में सुस्ती दिखाई पड़ रही है।

- Sponsored Ads-

इसी को ले सोमवार को बाईट भवन भगवानपुर में बीपीएम विवेक कुमार की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापक की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने 25 नवंबर तक अपार आईडी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

शिक्षा विभाग के निर्देश पर अपार आईडी बनाने को लेकर एचएम की बैठक आयोजित 2उन्होंने सभी एचएम को अपार आईडी जल्द से जल्द बनवाने को कहा है। डाटा इंट्री ऑपरेटर मिथलेश कुमार ने अपार आईडी निर्माण की प्रक्रिया प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया। साथ ही कहा कि अपार आईडी की जानकारी माता-पिता को देकर उनसे सहमति पत्र भरवाएं। एमडीएम बीआरपी दाउद आलम ने ई शिक्षाकोष पोर्टल पर एमडीएम से लाभान्वित होने वाले बच्चों की संख्या प्रतिदिन इंट्री करने का निदेश दिया।मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह,रईस, राकेश,संजीव,शशिनाथ सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article