400 जरूरतमंदों के बीच पूर्व मुखिया मोसादपुर साजदा खातून एवं उनके पुत्र मो मासूम खान ने किया कम्बल वितरण

DNB Bharat Desk

समय की पुकार संस्थान के तत्वाधान में शुक्रवार को मोसादपुर पंचायत के कर्तव्परायण मुखिया रहे मो सलीम खान के याद में उनकी धर्मपत्नी पूर्व मुखिया मोसादपुर साजदा खातून एवं उनके पुत्र समय की पुकार संस्थान के अध्यक्ष मो मासूम खान ने नए साल की सौगात भेंट करते हुए अपने एस के इंटरनेशनल स्कूल देवना के प्रांगण में आसपास के क्षेत्रों के कलावती देवी, बेलाल साह, रौशनी खातून, रहमती खातून, मो जमाल, रोशन खातून, खुशबु, कुरैशी, नरगिस, रानी देवी, गणेश दास गणेश्वर दास सहित 400 जरूरतमंदों के बीच ऊनी कम्बल वितरण किया।

- Sponsored Ads-

400 जरूरतमंदों के बीच पूर्व मुखिया मोसादपुर साजदा खातून एवं उनके पुत्र मो मासूम खान ने किया कम्बल वितरण 2इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए समय की पुकार संस्थान के अध्यक्ष मो मासूम खान ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी अपने पिता पूर्व मुखिया मोसादपुर मो सलीम खान के याद में वर्ष 2013 से कम्बल वितरण करते आ रही है।

400 जरूरतमंदों के बीच पूर्व मुखिया मोसादपुर साजदा खातून एवं उनके पुत्र मो मासूम खान ने किया कम्बल वितरण 3उन्होंने कहा कि समय की पुकार संस्थान द्वारा लगातार आपदा एवं अन्य विकट स्थितियों में तथा स्वास्थ्य से जुड़े लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम करते आ रही है। जिसके तहत महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के लिए नेत्र जांच कराती रही है।

Share This Article