कर्नल राजेश बाहरी और एनसीसी कैडेट्स और हजारों देशभक्त भी रहे मौजूद।
डीएनबी भारत डेस्क
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को पूरे नालंदा जिले में देशभक्ति का जबरदस्त जज्बा देखने को मिला। इस दौरान नालंदा खंडहर परिसर में एनसीसी 38 बटालियन और हिलसा ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे, सैकड़ों तिरंगे और देशभक्ति गीतों के बीच पूरा इलाका भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।

नालंदा खंडहर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कर्नल राजेश बाहरी और एनसीसी 38 बटालियन के कैडेट्स मौजूद रहे। वहीं बाबा अभयनाथ धाम परिसर से बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी एसडीओ अमित कुमार भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने शामिल होकर माहौल को पूरी तरह देशभक्तिमय बना दिया।हिलसा में आयोजित तिरंगा यात्रा पूरे शहर में भ्रमण किया।
इस दौरान रास्ते में जगह-जगहदेशभक्तों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।एसडीओ अमित कुमार पटेल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद करना और उनके बलिदान को सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है।
डीएनबी भारत डेस्क