उपचुनाव को ले कैमूर में चेकिंग के दौरान मिनी तेल टैंकर से 2141 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान बड़ौरा चेकपोस्ट से एक्साइज पुलिस ने मिनी तेल वाले टैंकर से 2141 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। वहीं पुलिस ने मौके से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों में उमाशंकर पांडे व दयाशंकर पांडे बक्सर जिले के बगेन थाना क्षेत्र के भादा गांव निवासी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

उपचुनाव को ले कैमूर में चेकिंग के दौरान मिनी तेल टैंकर से 2141 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार 2दरअसल रामगढ़ विधानसभा सीट पर आज 13 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर कैमूर जिले के सभी बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट परिवहन जांच किया जा रहा था वहीं इसी क्रम में यूपी की ओर से आ रही एक मिनी तेल टैंकर को रोककर जब जांच किया गया तो उसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया।

उपचुनाव को ले कैमूर में चेकिंग के दौरान मिनी तेल टैंकर से 2141 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार 3वहीं इस संबंध में कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ विधानसभा सीट पर आज वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर बड़ौरा चेक पोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में यूपी की ओर से एक मिनी तेल टैंकर आ रहा था जिसको रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में शराब को बरामद किया गया।

वहीं शराब की कुल मात्रा 2141 लीटर बताया गया है जबकि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article