बेगूसराय में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी, मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। वही  गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।  मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। वही  घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बेगूसराय में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी, मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल 2घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहन एघु तिलक टोला की है।  घटना के संबंध में अमूल दास ने बताया है कि घर के सामने रास्ता बन रहा है। तभी बगल के पड़ोसी आया और गली गलौज करने लगा। उन्होंने बताया है की गाली गलौज का जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर उन लोगों के द्वारा पहले मारपीट की घटना को अंजाम दिया। फिर बाद में किसी अपराधी को बुलाकर जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।  

बेगूसराय में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी, मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल 3 गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं  घटना के बाद लोगों के बीच दहशत उत्पन्न हो गया फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरी मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article