बेगूसराय में पत्नी की बेवफाई से परेशान एक पति ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या

DNB Bharat Desk

घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 11 की है।

पति पत्नी पंजाब में रहकर मजदुरी किया करता था। इसी बीच पत्नी का किसी और लड़के से प्यार हो गया और वो तीन बच्चों के साथ अपने प्रेमी के साथ रहने लगी।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पत्नी की बेवफाई से परेशान एक पति द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 11 की है।मृतक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर पूर्वी वॉर्ड नंबर 11 के रहने वाले रामाशीष पोद्दार के लगभग तीस वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक के तीन बच्चों का पिता है पति पत्नी पंजाब में रहकर मजदुरी किया करता था।इसी बीच पत्नी का किसी और लड़के से प्यार हो गया और वो तीन बच्चों के साथ अपने प्रेमी के साथ रहने लगी।

बेगूसराय में पत्नी की बेवफाई से परेशान एक पति ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या 2पति द्वारा विरोध करने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने पति को पंजाब से भगा दिया। जिसके बाद से ही मृतक पिछले तीन सालों से अपने गांव आकर रहने लगा। बच्चों से अलग और पत्नी की बेवफाई से परेशान मृतक तब से ही सदमे में रह रहा था। इसी बीच घर के लोग जब दीपावली को लेकर घर की साफ सफाई में व्यस्त थे तभी युवक ने अपने रूम में इस घटना की अंजाम दिया।बताया जाता है कि दोनो की शादी पांच छह साल पहले हुई थी।इस बीच दोनो को तीन बच्चे हुए। पति पत्नी मजदुरी के लिए पंजाब गए हुए थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पत्नी की बेवफाई से परेशान एक पति ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या 3तभी पत्नी स्थानीय किसी युवक के प्यार में पड़ गई और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ ही रहने लगी। इस बीच मृतक संजीव कई बार अपनी पत्नी को लाने पंजाब भी गया पर पत्नी ने आने को तैयार नहीं हुई और पति को मारपीट की वहां से भगा दिया। जिसके बाद से ही मृतक सदमे में रहने लगा। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज की आगे की कारवाई मे जुट गई है। दीपावली से एक दिन पहले मृतक द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने से परिवार के लोग सदमे में है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article