सुन्दर परिधानों में सुसज्जित 700 कुमारी कन्याओं ने निकालीं भव्य कलश शोभा यात्रा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बीहट-मंगलवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय से सटे पिपरा देवस पंचायत के वार्ड नंबर -09 पिपरा देवस स्थित होटल शिव पार्वती के पीछे सुन्दर परिधानों में सुसज्जित 700 कुमारी कन्याओं ने भागवत कथा की सफल सम्पन्नता को लेकर सर पर क्लश लेकर कलश शोभा यात्रा निकला । कथा स्थल  से सुबह करीब आठ बजे से पटेल चौक ,पिपरा चौक होते हुए गढ़हाड़ा – मंसूरचक पथ होते हुए हाजीपुर गांव होते हुए पिपरा ठाकुरबारी के रस्ते से बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय मौती चौक होते हुए एन एच 28 के रास्ते यज्ञ स्थल पर पहूंचा।

- Sponsored Ads-

सुन्दर परिधानों में सुसज्जित 700 कुमारी कन्याओं ने निकालीं भव्य कलश शोभा यात्रा 2इस दौरान विधि व्यवस्था से पूजा पाठ की गई बजे घोड़ा प्योर क्षेत्र भ्रमण किया गया। महाराज कृपाणशीष माधवाचार्य महाराज धाम वृंदावन से पधारे श्रीमद् भागवत कथा वाचक परम पूज्य अनिरुद्ध आचार्य के अगुवाई में भव्य क्लश शोभा यात्रा निकाली गई। मिली जानकारी अनुसार भागवत कथा 6 मई से 12 मई तक चलेगी ।

सुन्दर परिधानों में सुसज्जित 700 कुमारी कन्याओं ने निकालीं भव्य कलश शोभा यात्रा 3इसका समय 6:00 बजे संध्या  से 10:00 बजे रात्रि तक मौके पर परमानंद राय , उपाध्यक्ष विजय कुमार राय,  थानाध्यक्ष बरौनी रंजन कुमार ठाकुर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष कुमार, महिला पुलिस ममता कुमारी, स्वयंसेवक आदित्य कुमार ,बाबू साहब ,राहुल कुमार,  विकास कुमार , प्रवीन कुमार ,संतोष कुमार, विपुल कुमार ,बिट्टू कुमार विकास कुमार , भैरवानंद राय ,ललन कुमार एवं समस्त पिपरा हाजीपुर ग्रामवासी शामिल हुए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article