बरौनी में खरीफ महाअभियान प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखण्ड परिसर स्थित मैदान में गुरुवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के सौजन्य से प्रखण्ड क़ृषि कार्यालय बरौनी के तत्वावधान में प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड क़ृषि पदाधिकारी बरौनी विजय कुमार सिंह ने किया। जबकि संचालन एटीएम सह प्रभारी बीटीएम कुन्दन कुमार ने किया। कार्यक्रम में शामिल हुए बतौर मुख्य अतिथि सह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बेगूसराय राज श्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरीफ़ महोत्सव पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत किसानों को उचित मूल्य पर बीज,खाद और कीटनाशक दवा ससमय उपलब्ध कराना और उसके लिए तय अनुदान की प्रक्रिया का फ्लॉअप करते रहें सभी कृषि समन्वयक। ऐसा नहीं करते पाए जाने तथा लॉग-इन आईडी पर पैंडिंग दिखने पर तत्काल प्रभाव से कारवाई की जाएगी। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो इसका पूरा पूरा ख्याल रखें। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए कहा कि कई किसान खेत में पटवन करा चुके हैं पर अभी तक मक्का का बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

बरौनी में खरीफ महाअभियान प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित 2जिसपर जवाब देते हुए एस ए ओ सदर अनुमंडल राज श्री ने कहा कि जिला मुख्यालय से रिपोर्ट भेजा गया है। जल्द ही बीज उपलब्ध करा दी जाएगी। फिर कृषकों ने सवाल करते हुए कहा कि विभिन्न योजना मद्द में अनुदान की राशि लम्बित है जिसका कब-तक भुगतान किया जाएगा। जिसपर बीएओ बरौनी विजय कुमार सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि शेष लम्बित योजना मद्द में दय अनुदान राशि के भुगतान प्रक्रियाधीन है। ऑनलाइन खाते में भुगतान किया जाएगा।

मौके पर कृषक चौधरी चरण सिंह, गोपाल साह, नितिन कुमार, अजीत कुमार, नीशा देवी, मंजू देवी, इंदू देवी, आशा देवी, सरिता देवी, पुतूल देवी, बेवी देवी, विभा देवी, शोभा देवी, उमेश पंडित, जनार्दन सिंह के अलावा एटीएम भावना चौधरी, किसान सलाहकार राज कुमार, श्याम कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार, संतोष कुमार चौधरी, पंकज कुमार एवं कृषि समन्वयक सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article