डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला ने जीवीका परियोजना की समीक्षा बैठक किया

DNB Bharat

 जिलाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला की अध्यक्षता में जीविका परियोजना की समीक्षा बैठक उनके कार्यलय कक्ष में आयोजित की गयी।

डीएनबी भारत डेस्क 

जिलाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला की अध्यक्षता में जीविका परियोजना की समीक्षा बैठक उनके कार्यलय कक्ष में आयोजित की गयी।

- Sponsored Ads-

बैठक में जीविका की विभिन्न गतिविधियों की गहनता से समीक्षा की एवं लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का निर्देश जिधिकारी द्वारा दिया गया।

जिलाधिकारी ने जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बढ़ावा देने एवं बाजार उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने सभी समूहों को बैंक के साथ जोड़ते हुए उनके वित्तीय समावेशन पर भी बल दिया देने की बात कही। उन्होंने समूह के क्रेडिट लिंक के अंतर को भी खत्म करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा जीविका दीदियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी जोड़ने, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि बनवाने का भी निर्देश दिया गया। दीदी का अधिकार केंद्र, जीविका पुस्तकालय, ग्राम संगठन आदि के लिए सरकारी भवन की उपलब्धता एवं इसे सभी प्रखंडों में संचालित करने का भी निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने फूल, फल एवं सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के साथ उसके विपणन की भी बात कही। उन्होंने जीविका द्वारा संचालित कंपनियों की सक्रियता बढ़ाने एवं अधिक से अधिक दीदियों को जोड़ने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों के स्मार्ट क्लास में जीविका दीदियों का भ्रमण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि दीदियां जागरूक हो सके एवं तकनीकों को समझ सके। जीविका दीदियों द्वारा संचालित कृषि सेवा केंद्र में किसानों को मिलने वाली सुविधाएं एवं उनके उत्पादकता पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करने का भी बात निर्देश दिया।

सभी लक्षित दीदियों को डीसीएस से जोड़ने साथ ही गाय, बकरी शेड बनाने आदि की भी बात कही। जिलाधिाकरी ने कहा कि सभी विभागों के स्थानीय ग्रामीण कार्यकर्ताओं का समन्वय जीविका कैडरों के साथ किया जाय, ताकि दीदियों को सभी योजना का शत प्रतिशत योगदान मिल सके।जीविका दीदियों के समूह में जुड़ाव, प्रशिक्षण एवं रोजगार की उपलब्धता पर बल दिया गया।

बैठक में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री अविनाश कुमार सहित सभी प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं विषयगत प्रबंधक उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article