वीर बाबा स्थल मेघौल विकास समिति की बैठक में सौंदयीकरण एवं भव्य और दिव्य प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया 

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदाबंदपुर सोमवार कोमेघौल धर्म गाछी स्थित बाबा भीर स्थान पर ग्रामीणों की एक बैठक संपन्न हुई  ।बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने किया  ।बैठक में सर्वसम्मति से पाराशर गोत्रीय डीह  स्थल मेघौल बाबा भुर स्थान को सर्वसम्मति से विकसित और सुंदर बनाने का निर्णय लिया गया ।

- Sponsored Ads-

इस बैठक में ग्रामीणों ने अपने पूर्वज पराशर ऋषि का भव्य और दिव्य प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया  ।  स्थल के विकास के लिए चार दीवारी निर्माण , स्थल तक पहुंच पथका निर्माण, जगमोहन का निर्माण ,सभा भवन का निर्माण ,  गेटतथा स्थल के सौंदर्य करण करनेका निर्णय लिया गया बताते चले की मेघौल एवं आसपास के पाराशर गोत्रीय भूमिहार ब्राह्मण का डीह है।

वीर बाबा स्थल मेघौल विकास समिति की बैठक में सौंदयीकरण एवं भव्य और दिव्य प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया  2यहीं से पाराशर वंशीय भूमिहार बेगूसराय जिला के मेघौल के साथ-साथ आकोपुर,गोपालपुर मटिहानी ,नारायण पीपर हरखपुर।, कोरैय, मेहदौली तथा गंगा के उसपार खुटहा और मराचीमें जाकर बसे हुए हैं । बैठक में दिलीप कुमार सिंह ,मुरारी कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह ,केदार प्रसाद सिंह, सनातन मिश्रा ,संतोष कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article