पुण्यतिथि पर याद किए गए वरिष्ठ रंगकर्मी व निर्देशक अशोक पाठक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बाल रंगमंच आर्ट एण्ड कल्चरल सोसाइटी बीहट के द्वारा बीहट बेगूसराय के चर्चित व वरिष्ट रंगकर्मी, निर्देशक अशोक पाठक के पुण्य तिथि पर शनिवार को याद किया। बाल रंगमंच के निदेशक युवा रंगकर्मी ऋषिकेश कुमार ने उन्हें याद कर नमन करते कहा कि अशोक पाठक जैसे वक्ता, संचालक, निर्देशक को हमने खो दिया है। पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम को करते रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रधांजलि है। वह बच्चों को रंगमंच में लाकर आगे बढ़ाना चाहते रहे थे।

कमल वत्स ने कहा कि तरून बाल नाट्य संस्था के द्वारा अशोक पाठक के निर्देशन में “लाख की नाक” नाटक करने का अवसर मिला। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने बेगूसराय को रंगकर्म में पहचान दिलाई है। वहीं इस अवसर पर बाल रंगमंच के कलाकारों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर याद किया। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया व श्रद्धांजलि अर्पित किया।

- Sponsored Ads-

श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले कलाकारों में पूर्णिमा कुमारी, आंचल कुमारी, राजेश कुमार, शिव राज, रोहित कुमार , प्रीति, कुमारी, अंकित कुमार,ऋषभ कुमार, आयुष कुमार, शिवम कुमार, धर्मवीर कुमार, शिवम कुमार, मिथलेश कुमार, प्रिया कुमारी, अंजली कुमारी, खुशी कुमारी, गुड़िया कुमारी, सुरभि कुमारी, लक्ष्मी कुमारी आदि कलाकार शामिल हुए।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article