भगवानपुर थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, एक भी मामले का नहीं हुआ निष्पादन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन हेतु शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में अंचलधिकारी रानू कुमार व एस आई देवेंद्र कुमार सत्यार्थी की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन। इस सम्बन्ध मे अंचलधिकारी रानू कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि संबंधी विवादों के निष्पादन के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाता है।

पूर्व से( दो ) मामले लंबित थे आज एक भी नए मामले नहीं आए उक्त मामलो मे दोनों पक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण एक भी मामले का निष्पादन नहीं हुआ । उपरोक्त मामलो मे दोनों पक्षो को फिर से सूचित किया जाएगा । अगर अगले सप्ताह दोनों पक्ष उपस्थित होते है तो सभी मामलो का निष्पादन कर दिया जायगा ।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, एक भी मामले का नहीं हुआ निष्पादन 2वही एस आई देवेंद्र कुमार सत्यार्थी ने कहा जीस मामले का निष्पादन हो गया है अगर दोनों पक्षो मे से कोई भी पक्ष किसी प्रकार का विवाद करते है तो उनपर कानूनी कार्यवाही की जायगी। मौके पर कर्मचारी दीपक कुमार अरबिंद कुमार भारती सहित थाना कर्मी व मामले से संबंधित फरियादि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article