वीरपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, पूर्व सरपंच ने दिखाया मानवता

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के पकरी और डीह पर पंचायत स्थित ट्रर्ण पर बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

- Sponsored Ads-

पहली घटना में पकड़ी निवासी इन्द्र देव चौधरी की पत्नी सुशिला देवी को ई रिक्शा चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। जिससे सुशिला देवी घायल हो गयी।जिसे परीजनो के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना डीह पर पंचायत स्थित बेगूसराय संजात पथ के ट्रर्ण पर की बताई जा रही है। 

वीरपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, पूर्व सरपंच ने दिखाया मानवता 2एक्सिडेंट इतना जबरदस्त था कि आस पास के लोग आवाज सुनकर दौरे तो देखा कि एक युवक रोड ऐक्सिडेंट में गंभीर रूप से घायल हो कर मौत और जिन्दगी से जुझ रहा है। जिससे मान्यता का परिचय देते हुए डीह पर पंचायत के पूर्व सरपंच संजय सिंह ने अपने ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया। 

वीरपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, पूर्व सरपंच ने दिखाया मानवता 3रोड ऐक्सिडेंट में घायल युवक की पहचान नौला वार्ड नं 12 के सुरेश राय के लगभग 30 वर्षीय पुत्र सुमन राय के रूप में किया गया है।इस संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुमन डीह की ओर से नौला की ओर बाइक से जा रहा था। इसी क्रम में रोड ऐक्सिडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीएचसी में मौजूद अन्य रोगीयों और उनके अभिभावकों के द्वारा यह भी कहा जा रहा था कि एक घंटा से रोड ऐक्सिडेंट में घायल युवक छटपटा रहा है। 

वीरपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, पूर्व सरपंच ने दिखाया मानवता 4डॉ साहब के द्वारा रेफर कर दिया गया है। फिर भी एम्बुलेंस ड्राइवर के द्वारा कहा जा रहा है कि जब तक घायल के परीजन नहीं आएंगे तो हम कैसे ले जाएं।इस संबंध में मौके पर मौजूद डॉ मनमोहन चौधरी, पूर्व सरपंच संजय सिंह ने बताया कि एक घंटा पहले यहां से रेफर कर दिया गया है। यूवक की हालत गंभीर है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article