बेगूसराय में पशु चारा लाने जा रहे किसान की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रचीयाही पुराना टोला की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पशु चारा लाने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रचीयाही पुराना टोला की है। मृत किसान की पहचान रचियाही पुराना टोला के रहने वाले रामउदय राय के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि रविवार की दोपहर बहियार में पशु चारण लाने के लिए बाढ़ के पानी घुसकर चारा लेने के लिए जा रहे थे।

बेगूसराय में पशु चारा लाने जा रहे किसान की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2इस दौरान बाढ़ के पानी अधिक रहने के कारण पैर फिसल जाने के कारण वह बाढ़ के पानी में डूब गए। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया। लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। फिर आज सुबह शव उसे बाढ़ के पानी में तैरता हुआ बरामद हुआ।उन्होंने बताया कि बेगूसराय के रचियाही गांव में बाढ़ का पानी आने के बाद पूरी तरह से गांव जलमग्न हो गया है। और इस बाढ़ के पानी में वह पशु चारा लने के लिए जा रहे थे।

बेगूसराय में पशु चारा लाने जा रहे किसान की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3तभी वह डूबकर उनकी दर्दनाक मौत हुई है।फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी।मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article