केजरीवाल थेथर मुख्यमंत्री हैं कोर्ट के निर्णय के बाद आज वह लोगों को बरगला रहे हैं – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

 

तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पर सीबीआई तथा सीआईडी से जासूसी करवाने का आरोप लगा रहे हैं-गिरिराज सिंह

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों लगातार विपक्ष पर हमलावर हैं। बीजेपी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर भी गिरिराज सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि आज लोग स्वयं भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं,लेकिन उन्होंने एक खास तबके के लोगों के संबंध में कहा है कि हमने इसका हिसाब किताब तो नहीं लगाया लेकिन वैसे लोग सिर्फ लाभ लेना जानते हैं लेकिन बीजेपी की सदस्यता से काफी दूर हैं।

- Sponsored Ads-

केजरीवाल थेथर मुख्यमंत्री हैं कोर्ट के निर्णय के बाद आज वह लोगों को बरगला रहे हैं - गिरिराज सिंह 2वहीं केजरीवाल के इस्तीफा देने के संबंध में उन्होंने कहा कि केजरीवाल थेथर मुख्यमंत्री हैं कोर्ट के निर्णय के बाद आज वह लोगों को बरगला रहे हैं और दिल्ली तथा हरियाणा दोनों पर अपना शासन कायम करना चाहते हैं। लेकिन भारत की जनता अब सब कुछ समझ रही है ,।

केजरीवाल थेथर मुख्यमंत्री हैं कोर्ट के निर्णय के बाद आज वह लोगों को बरगला रहे हैं - गिरिराज सिंह 3तेजस्वी के द्वारा लगाए गए आरोप पर उन्होंने कहा कि आज तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पर सीबीआई तथा सीआईडी से जासूसी करवाने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन उन्हें इतना समझ नहीं है कि जिस वक्त उनके पिताजी का शासन काल था तो सिर्फ हत्याएं लूट भ्रष्टाचार की सरकार चल रही थी ऐसा कोई भी काम नहीं था जो उस वक्त नहीं हो रही थी

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article