डीएनबी भारत डेस्क
खोदाबंदपुर, सबडाकघर मेघौल में इन दिनों ई साइज पेपर का घोर अभाव है। पेपर उपलब्ध नहीं रहने के कारण लाभुकों को डाकपाल द्वारा डिलीवरी स्लिप उपलब्ध नहीं कराया जाता है ।जिससे उपभोक्ताओं में पैसे की गोलमाल की आशंका बनी रहती है ।
इस बाबत जब डाकघर के डाकपाल से पूछा गया उन्होंने बताया कि जिला द्वारा पेपर की आपूर्ति नहीं की गई है जिसके कारण यह परेशानी हो रहा है ।
पेपर का मांग जिला से किया गया है पेपर मिलते ही सारी शिकायतें दूर हो जाएगी ।बताते चले की जब से शाखा कंप्यूटराइज कृत हो गया है तो पेपर की उपलब्धता लाजमी है। बिना पेपर ,प्रिंट आउट कैसे मिलेगा ।अब देखना है अधिकारी इस पर कब तकसंज्ञान लेते हैं।
- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
