राष्ट्रकवि दिनकर सृजनात्मक प्रतियोगिता परीक्षा का किया गया आयोजन

DNB Bharat

दिनकर स्मृति विकास समिति एवं दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के तत्वावधान में आयोजित की गई प्रतियोगिता

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रकवि दिनकर सृजनात्मक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन रविवार को दो केन्द्रों पर किया गया। दिनकर स्मृति विकास समिति एवं दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के तत्वावधान में आयोजित सृजनात्मक प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 417 प्रतिभागी उपस्थित हुए। मध्य स्तर के 326 एवं माध्यमिक स्तर के 91 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

- Sponsored Ads-

मध्य विद्यालय सिमरिया केन्द्र के केंद्राधीक्षक राधा रमण राय ने बताया कि मध्य स्तर में 161 एवं माध्यमिक स्तर में 40 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक प्रदीप कुमार एवं मनीष कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पाली में ली गई है। वीरपुर प्रखंड के खरमौली प्लस टू विद्यालय केंद्र के केंद्राधीक्षक विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मध्य स्तर में 165 एवं माध्यमिक स्तर में 51 प्रतिभागी शामिल हुए।

परीक्षा संयोजक विनोद बिहारी ने बताया कि मध्य विद्यालय सिमरिया में प्रियव्रत कुमार, कुंदन कुमार, प्रभाकर कुमार, कन्हैया शर्मा, राहुल रंजन, विकास कुमार, रंजीत कुमार राणा, राजा गौतम, अखिलेश कुमार, लक्ष्मणदेव कुमार, बैद्यनाथ राय, सुमित कुमार, आशुतोष कुमार, गोविंद गोपाल, अभिनव आनंद, राजेश कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, कृष्णनंदन सिंह, अमरदीप सुमन, अमर कुमार, रामानुज राय, विश्वंभर सिंह आदि ने परीक्षा संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

वहीं खरमौली सेंटर पर दिनकर स्मृति विकास समिति के उपाध्यक्ष कैलाश सिंह, राधे कुमार, संजीव फिरोज, राकेश पोद्दार, सोनू कुमार, गौरव कुमार, जितेंद्र झा, अमन गौतम, गुलशन कुमार, ए के मनीष एवं विद्यालय के प्राचार्य संत कुमार सहनी आदि ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। परीक्षा का परिणाम 13 सितंबर को प्रकाशित किया जाएगा।विदित हो कि हर वर्ष राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर सृजनात्मक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। सफल प्रतिभागियों को दिनकर जयंती समारोह के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article