लापरवाही ने ली जान!  बेगूसराय में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिजली विभाग और संबंधित एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Sponsored Ads-

घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट की है। मृतक की पहचान बीहट निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीहट नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य चल रहा था। इसी कार्य के तहत नीतीश कुमार एक पोल पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक टेंडर लेने वाली कंपनी के अधीन रहकर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रहे थे।

लापरवाही ने ली जान!  बेगूसराय में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा 2परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि स्ट्रीट लाइट लगाने से पहले संबंधित लाइन को बंद नहीं किया गया था, जिसके कारण काम के दौरान नीतीश कुमार करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजा देने की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही एफसीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

लापरवाही ने ली जान!  बेगूसराय में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा 3पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा तकनीकी चूक का परिणाम था या किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article