बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या, घर में ही मिला क्षत विक्षत शव

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

दरभंगा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दरभंगा में अब तक इस हत्या की वजह पता नहीं चली है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि निजी रंजिश के चलते शायद इस कांड को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।  घर के अंदर क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Sponsored Ads-

 यह पूरा मामला बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल का है।  मुकेश सहनी बिहार में मल्लाहों के बड़े नेता कहे जाते हैं। वह विकासशील इंसान पार्टी यानी vip  के मुखिया भी हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी आरजेडी के साथ थे और महागठबंधन का हिस्सा थे। वहीं घटना के बाद से पुलिस मुकेश सहनी के पिता के घर के पास पहुंच गयी है।  पुलिस के तमाम अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या, घर में ही मिला क्षत विक्षत शव 2पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जीतन सहनी के अलावा घर में दो से तीन नौकर और ड्राइवर रहते थे. जीतन सहनी की धारदार हथियार से हत्या की गई है, जिसके चलते उनका शव क्षत-विक्षत पड़ा हुआ था।

मुंबई में थे मुकेश सहनी, अब लौट रहे दरभंगा

मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में थे। खबर मिलते ही वह दरभंगा लौट रहे हैं। एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने जीतन सहनी के कत्ल की पुष्टि की है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। आशंका है कि जीतन सहनी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो सकता है और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। ‘

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या, घर में ही मिला क्षत विक्षत शव 3सन ऑफ मल्लाह’ कहे जाने वाले मुकेश सहनी की पार्टी लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर मुकाबले में उतरी थी। हालांकि किसी भी सीट पर उसे जीत नहीं मिली थी पिछड़ा समुदाय से आने वाले मुकेश सहनी के पिता की हत्या बिहार में एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। राज्य में कानून व्यवस्था पर यह कांड बड़े सवाल खड़े करता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है।

इस हत्याकांड पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है। ऐसा लग रहा है कि बिहार में अब कोई सुरक्षित नहीं है। यहां लगातार हत्याओं का दौर जारी है। जब मुकेश सहनी के पिता का इस तरह कत्ल हो सकता है तो फिर कौन सुरक्षित है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article