बछवाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के शिबुटोल गांव में छापेमारी कर बछवाड़ा थाना पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है । मामले को लेकर थानाध्यक्ष बछवाड़ा विवेक भारती ने बताया रानी दो पंचायत के शिबूटोल गांव निवासी जोगी यादव का पुत्र प्रद्युमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2उन्होंने बताया कि शिबू टोल गांव निवासी जोगी यादव का पुत्र प्रद्युमन कुमार व रविन्द्र कुमार उर्फ़ सुल्ताना अपने ही पडोसी रविश कुमार के साथ हथियार लेकर झगडा कर रहा था । पीड़ित द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई।

बछवाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 3घटना की सुचना पाकर बछवाड़ा थाना पुलिस तत्क्षण घटना स्थल पहुंच कर प्रदयुमन कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका भाई रविन्द्र कुमार ऊर्फ सुल्ताना पुलिस को देखकर भाग निकला । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article