बेगूसराय में सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की गई जान

DNB Bharat Desk

 

बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर सर्पदंश की शिकार महिला की झाड़ फूंक के चक्कर में मौत हो गई। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा की है । मृतक महिला की पहचान पिपरा निवासी जोगिंदर तांती की पत्नी सपना देवी के रूप में की गई है। मृतक सपना देवी की गोतनी सुमन देवी ने बताया कि घरेलू काम में आज वह चूहे के बिल में मिट्टी डालकर उसे बंद कर रही थी उसी क्रम में किसी बिसैले सर्प ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की गई जान 2तत्पश्चात वह बिना किसी को बताएं अपने पुत्र को साथ लेकर झार फूंक करने के लिए चली गई और तकरीबन घंटे भर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जब उन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया तब सपना देवी की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के  के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में सपना देवी की मौत हो गई।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article