जहर खाकर किशोर ने की आत्महत्या, ननिहाल के लोग मृतक के पिता पर संपत्ति के लिए लगा रहे हत्या का आरोप

DNB Bharat

 

मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत छबीलापुर रोड स्थित कालीबाड़ी बस्ती की, जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला में मंगलवार को एक किशोर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक किशोर के मामा-मामी उसके पिता पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि किशोर के पिता आत्महत्या की बात कह रहे हैं। मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत छबीलापुर रोड स्थित कालीबाड़ी बस्ती की है। मृतक किशोर शैलेंद्र साव का (16) वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है।

- Sponsored Ads-

जहर खाकर किशोर ने की आत्महत्या, ननिहाल के लोग मृतक के पिता पर संपत्ति के लिए लगा रहे हत्या का आरोप 2

घटना के संदर्भ में किशोर की मामी संगीता देवी ने बताया कि संपत्ति के लालच में उसके पिता ने जहर देकर नीतीश की हत्या कर दी है। 13 साल पूर्व नीतीश की मां की मौत के बाद उसके पिता शैलेंद्र साव ने दूसरी शादी रचा ली थी। उससे भी 2 बच्चे हैं। तभी से नीतीश नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव अपने ननिहाल में रहता था।

4 वर्ष पूर्व उसके पिता ननिहाल से उसे अपने साथ लेकर राजगीर चले गए। शैलेंद्र साव अपनी पहली पत्नी से हुए संतान को संपत्ति नहीं देना चाहते थे। यही कारण है कि जहर देकर नीतीश की हत्या कर दी गई। राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि किशोर ने ऑनलाइन एग्रीकल्चर प्रोडक्ट इंसेक्ट किलर मंगवा कर बीती रात खा लिया था।

जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी किशोर के पिता ने उसे निजी क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां मंगलवार के दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऑनलाइन मंगाए गए प्रोडक्ट और पर्ची को घर से बरामद किया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article