केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा ‘कारगिल विजय दिवस, रजत जयंती’ अवसर पर फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

DNB Bharat

सायंस कालेज में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का पटना विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया उद्घाटन

डीएनबी भारत डेस्क 

कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ सायंस कालेज, पटना में शुक्रवार (26 जुलाई, 2024) को किया गया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ) अजय कुमार सिंह, सायंस कालेज, पटना के प्रचार्य प्रो.(डॉ) देवेन्द्र नाथ ठाकुर, सीबीसी, पटना के प्रमुख संजय कुमार, पीआईबी पटना के निदेशक ए.के. लकड़ा, डीडीन्यूज़ बिहार के उपनिदेशक(समाचार) सलमान हैदर ने फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मौके पर कारगिल विजय के युद्ध की विस्तार से कहानी कहती फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि, अतिथिगण और छात्रों ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो.(डॉ) अजय कुमार सिंह कुलपति, पटना विश्वविद्यालय, पटना ने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी में कारगिल युद्ध के विजय के संघर्ष गाथा को विस्तार से दिखाया गया है।

चित्र प्रदर्शनी के ज़रिए कारगिल विजय दिवस की सभी बारिक एवं सटीक जानकारियां दी गई है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध को खास युद्ध इसलिए भी कहा जाता है कि यह युद्ध रात में और कठिन परिस्थितियों में लड़ी गई थी।

सायंस कालेज, पटना के प्रचार्य प्रो.(डॉ) देवेन्द्र नाथ ठाकुर ने कारगिल विजय दिवस फोटो प्रदर्शनी को बेहतर बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम के लिए साइंस कॉलेज एवं पटना यूनिवर्सिटी के आईसीओपी हमेशा तत्पर रहते हैं ताकि छात्रों को सीखने का मौका मिले। उन्होंने विद्यार्थियों से फोटो प्रदर्शनी देखने का भी अनुरोध किया।

सीबीसी, पटना के प्रमुख, उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे सैनिकों द्वारा प्रदर्शित वीरता और देश भक्ति को प्रतिबिंबित करने और युवा पीढ़ी एवं जनता को भारतीय सेना के इतिहास और महत्त्व के बारे में आमजनों को अवगत कराना है।

उन्होंने बताया कि फोटो प्रदर्शनी के अलावा कार्यक्रम के दौरान विभित्र प्रकार के परस्पर संवाद कार्यक्रमों जैसे- संगोष्ठी, प्रश्रोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता, खेलकूद, जागरुकता रैली आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन सीबीसी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा।

पीआईबी पटना के निदेशक ए.के.लकड़ा ने कहा कि आज ही के दिन 26 जुलाई 1999 को कारगिल में विजय प्राप्त हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि तीन महीने तक चले इस संघर्ष के दौरान टाइगर हिल्स पर अंतिम विजय प्राप्त किया गया था। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में बिहार से भी कई जवान शहीद हुए एवं कारगिल विजय में अपना योगदान दिया।

डीडीन्यूज़ बिहार के उपनिदेशक सलमान हैदर ने उन शहादतों को याद करते हुए कहा कि हमारा देश सैनिको/जवानों की बदौलत ही अक्षुण्ण है एवं देश सुरक्षित रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं को कुरीतियों को मिटाने के लिए बेहतर समाज स्थापित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती शुरू से ही आंदोलन की धरती रही है।

आज़ादी के दौरान बिहार से बहुत सारे आंदोलन शुरू हुए, जिसमें उन्होंने गांधीजी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ऐसे चित्र प्रदर्शनी लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी रहेगा ताकि युवाओं को इतिहास की बेहतर और सटीक जानकारी दी जा सके।

कारगिल विजय दिवस फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सीबीसी पटना के कलाकारों ने नृत्य-नाटक और देशभक्ति संगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो.(डॉ) महबूब हसन, एचओडी जूलॉजी, डॉ शेखर, डॉ अशोक कुमार झा, जावेद खान, मनीष कुमार, अमरेन्द्र मोहन, नवल झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सीबीसी पटना के सर्वजीत सिंह ने किया।

इसके पूर्व छात्रों के बीच कई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का कल शाम समापन होगा.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article