गणेश भवन बीहट में 6 दिवसीय गणेश जन्मोत्सव का समापन शनिवार की देर रात सम्पन्न

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

गणेश भवन बीहट में 6 दिवसीय गणेश जन्मोत्सव का समापन शनिवार की देर रात सम्पन्न हो गया। लगभग 50 की संख्या में कलाकारों की उपस्थिति से पूरा मंच और गणेश पीठ गीतों से गुलजार से रहा। मौके पर कलाकारों के द्वारा लोक लुभावन लोक गीत और भजनों की प्रस्तुति की गई।

- Sponsored Ads-

गणेश भवन बीहट में 6 दिवसीय गणेश जन्मोत्सव का समापन शनिवार की देर रात सम्पन्न 2मंच से महंथ बब्बन, मुकेश झा, महंथ शंकर राय, रामाश्रय सिंह आसो जी, गणेश गौरव, आनन्द कुमार, बलिराम बिहारी, राजू कुमार, निधि, निशु, कशिश, सुहानी, विष्णुदेव भारती, राधा, किशन, सिंपी देवी, वकील अकेला, दीपक, गुलशन, रोहित वत्स, गोपाल वत्स, श्रीकांत मिश्र, मुरारी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को भाव- विभोर कर दिया।

गणेश भवन बीहट में 6 दिवसीय गणेश जन्मोत्सव का समापन शनिवार की देर रात सम्पन्न 3मंच संचालन डॉ कुंदन कुमार ने किया। इस अवसर पर आगत कलाकारों का स्वागत गोपाल मिश्र, हेरम्ब मिश्र ने किया। मौके पर उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, नवल प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, मेंडिश, संजय कुमार उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article