नालंदा: अपहरण कर पंद्रह वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, हत्या कर शव को फेका, किशोर का कंकाल हुआ बरामद

DNB Bharat Desk

 

मई 27 को हुआ था बच्चे का अपहरण, हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

हरनौत थाना क्षेत्र के चिरारी खंधा से पुलिस ने 7 दिन पूर्व अपहृत किशोर का सड़ा गला लाश को बरामद किया है । पुलिस ने इस मामले में नामजद एक एक नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार किया है । उसी के निशानदेही पर शव को बरामद किया गया। मृतक हरनौत थाना इलाका के रूपसपुर निवासी चुन्नू महतो का 15 वर्षीय पुत्र भोला कुमार है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: अपहरण कर पंद्रह वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, हत्या कर शव को फेका, किशोर का कंकाल हुआ बरामद 2 मृतक के भाई ने बताया कि 27 मई को फास्ट फूड खाने को कहकर घर से निकला था । काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन की गई । दो दिनों तक परिवार और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद 29 मई को गांव के ही दो नाबालिक को नामजद कर अपहरण का मामला दर्ज कराया ।

नालंदा: अपहरण कर पंद्रह वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, हत्या कर शव को फेका, किशोर का कंकाल हुआ बरामद 3पुलिस एक नाबालिक को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने गला दबाकर हत्या के बाद चिरारी खंधा के जमींदारी बांध के पास शव को फेंके जाने की बात बताई।पुलिस उसकी निशानदेही पर किशोर के शव के लाश को बरामद किया है जानवर बुरी तरह से शव को क्षत विक्षत कर दिया है ।

नालंदा: अपहरण कर पंद्रह वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, हत्या कर शव को फेका, किशोर का कंकाल हुआ बरामद 4हरनौत थानाध्यक्ष अबू तालिब अंसारी ने बताया कि परिजन हत्या के कारणों को स्पष्ट नहीं बता रहे हैं । गिरफ्तार नाबालिक ने मृतक के गांव के ही एक आरोपी पर हत्या करने के लिए 30 हजार सुपारी देने की बात बताया है । जिसमें से उसे 10 हजार दिए गए थे । 20 हजार काम होने के बाद देने की बात कही गई थी ।

नालंदा: अपहरण कर पंद्रह वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, हत्या कर शव को फेका, किशोर का कंकाल हुआ बरामद 5सब का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । सड़ा गला शव होने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा । अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article