केंद्रीय राज्यमंत्री का पैतृक गांव बदिया में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री सह मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ राजभूषण चौधरी के पैतृक गांव बदिया में रविवार को ग्रामीणों के द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मंत्री को अंग वस्त्र, माला, बुके, कॉपी, कलम आदि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मंत्री ने कहा कि आपलोग बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दीजिये।

- Sponsored Ads-

आजकल छोटे-छोटे बच्चे नशा का शिकार हो रहे हैं उन्हें इससे बचावें।  उन्होंने कहा कि जल्द ही एक सर्वे करवा कर बूढ़ी गंडक, बैती व बलान नदी के लिये जरूरी काम करवाया जायेगा।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता देवनारायण सिंह ने किया। संचालन राजीव कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित एचएम संत कुमार सहनी, पूर्व जिप अध्यक्ष इंदिरा देवी, ग्रामीण आर्यानन्द सिंह, पूर्व मुखिया वैद्यनाथ चौधरी, पूर्व जिप सदस्य राम स्वार्थ साह, देवानंद कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री का पैतृक गांव बदिया में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन 2मौके पर पूर्व मुखिया अरुण प्रसाद सिंह, सुधेश्वर सिंह, राम सुंदर सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे।  इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष राम सुंदर सिंह कुशवाहा ने मंत्री को आवेदन देते हुये नौला पंचायत को भगवानपुर से हटाकर वीरपुर थाना में शामिल करने, गाड़ा में प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय खोलने तथा गाड़ा स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन बनवाने की मांग को किया ।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article