बेगूसराय के छौड़ाही में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट ,दो महिला सहित तीन घायल

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के छौड़ाही थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव की, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद में हुई जमकर मारपीट की घटना में 2 महिला सहित 3 लोग घायल हैं । घटना बेगूसराय जिला के छौड़ाही थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। पीड़ित रानी देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंग और उनके परिजनों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित रानी देवी ने आरोप लगाया है कि गांव में ही उनकी जमीन है। जिसे दबंगता का बल पर दखल करने की बारबार कोशिश की जाती है। और जब इसका विरोध उन लोगों के द्वारा किया गया तो उनको एवं उनका परिजन को लाठी-डंडे मारा गया। जिसमें रानी देवी एवं उसकी सास अहिल्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष के द्वारा फिलहाल छौड़ाही थाने में लिखित रूप से आरोपियों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article