बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर किया घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

 

घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के शांति शाह चौक के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई हैं। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के शांति शाह चौक के समीप की है। घायल युवक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी गांव के रहने वाले रहने रामचंद्र सागर का पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर किया घायल, निजी अस्पताल में भर्ती 2बताया जा रहा है कि अमित कुमार पैदल ही घर से निकले थे। तभी एक बाइक पर सवार बेंखौफ अपराधियों शांति शाह चौक पर ताबड़तोड़ अमित कुमार पर फायरिंग कर दिया। इस गोलीबारी में अमित कुमार को दो गोली लग गई। गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। और अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं घायल अवस्था में वहां पर मौजूद लोगों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां अमित कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर किया घायल, निजी अस्पताल में भर्ती 3फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी मौके पर लोहिया नगर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की हकीकत में जुटी हुई है। वही इस संबंध में लोहिया नगर थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया है कि शांति साथ चौक पर अपराधियों के द्वारा एक युवक को गोली मार कर घायल करने का मामला सामने आया है।

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर किया घायल, निजी अस्पताल में भर्ती 4फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है। फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी अमित कुमार को क्यों गोली मारी है। मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार जमीन का कारोबार करते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article