खोदावंदपुर पुलिस ने खेत से एक 94 लीटर अवैध विदेशी शराब किया बरामद

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना के फफौत पंचायत के चकजदु मालपुर गांव स्थित एक जनेर के खेत से पुलिस ने लावारिस हालत में साढ़े 94 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।  गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात्रि  चलाई गई छापामारी अभियान में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी बाहर से भारी मात्रा में शराब को खपाने के लिए यहां लाए थे। हालांकि मौके से शराब कारोबारी भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो संदिग्ध कारोबारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article