खगड़िया की बेटी की भागलपुर स्थित ससुराल में जलने से मौत, मायके वाले लगा रहे हत्या कर शव को जलाने का आरोप

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र से एक हत्या का मामला सामने आ रहा है, जिसमें दहेजलोभियों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। बताया जाता है कि खगड़िया के परबत्ता की बेटी की शादी भागलपुर के झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव में हुई थी। मृतिका के मायके वाले आरोप लगा रहे हैं कि ससुराल वाले ने विवाहिता की दहेज के लोभ में हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को जला दिया।

- Sponsored Ads-

मृतिका के मायके वाले का कहना है कि पति समेत ससुराल के अन्य लोगों ने विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी और फिर हत्या के साक्ष्य को छिपाने के लिए शव में आग लगा दी। घटना के बाद मृतिका के पति समेत अन्य घर वाले फरार बताए जा रहे हैं। इधर मृतिका के ससुराल में लोग चर्चा कर रहे हैं कि आपसी विवाद में आक्रोश में आकर विवाहिता ने खुद को आग के हवाले कर लिया। घटना के वक्त मृतिका के पति और अन्य परिजन मौजूद थे लेकिन घटना के बाद सभी फरार हैं।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं झंडापुर ओपी थाना अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस जांच में जुट गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जायेगा। इधर पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर कर रही हैं।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article