मुलायम सिंह का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति, वे लोकप्रिय जननेता के साथ ही कुशल प्रशासक थे – नीतीश कुमार

DNB Bharat Desk

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुलायम सिंह यादव देश के बड़े समाजवादी नेता थे। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक थे। एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह यादव पहले दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे उसके पश्चात् देश के रक्षा मंत्री बने, पुनः एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे वे स्पष्टवादी, निडर एवं दूरदर्शी नेता थे।

- Sponsored Ads-

वे लोकप्रिय जननेता के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे। वे लोकसभा सांसद भी थे। आम लोगों के साथ उनका गहरा लगाव था और सभी के साथ उनका व्यवहार स्नेहपूर्ण था। वे हमेशा अपनी विचारधारा पर अडिग रहे। वे गरीबों के अधिकारों के लिए लड़नेवाली सबसे प्रभावी आवाजों में से एक थे। उत्तर प्रदेश एवं देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनसे हमारा व्यक्तिगत लगाव था। उनके निधन से मुझे काफी दुख पहुँचा है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article