मजदूर के घर में लगी आग, घर का सारा सामान जल कर हुआ राख

DNB Bharat Desk

जानकारी मिलते ही गौड़ा-2 के पूर्व मुखिया सह भाकपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, वर्त्तमान मुखिया पंकज पासवान,भाकपा नेता सोपल सिंह, चन्द्रशेखर कुमार आदि ने पहुँचकर अग्निपीड़ित परिवार से मुलाकात किया एवं तत्काल रूप से निजी स्तर पर आर्थिक मदद किया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड सं – 01 में एक मजदूर के घर में लगी आग में एक फूस का घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर राम विलास पासवान पे0 स्व0 राम रूप पासवान के फूस के घर में अचानक आग लग गयी जिसे लोगों ने बचाने का अथक प्रयास किया किन्तु आग पर काबू नहीं पाया जा सका और घर सहित उसमें रखा अनाज, कपड़ा सहित सभी सामान जलकर राख हो गया।

- Sponsored Ads-

मजदूर के घर में लगी आग, घर का सारा सामान जल कर हुआ राख 2

जानकारी मिलते ही गौड़ा-2 के पूर्व मुखिया सह भाकपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, वर्त्तमान मुखिया पंकज पासवान,भाकपा नेता सोपल सिंह, चन्द्रशेखर कुमार आदि ने पहुँचकर अग्निपीड़ित परिवार से मुलाकात किया एवं तत्काल रूप से निजी स्तर पर आर्थिक मदद किया

मजदूर के घर में लगी आग, घर का सारा सामान जल कर हुआ राख 3

तेघड़ा थाना की पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पूर्व मुखिया अशोक सिंह ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा।

बेगूसराय तेघरा संवादाता शशि भुषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article