बछवाड़ा बरौनी रेल खंड पर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात अधेर महिला की हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

सोनपुर मंडल के बछवाड़ा-बरौनी रेल खंड पर गुमटी संख्या 21 के पूरब पोल संख्या 194/ 196 के बीच अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक 50 वर्षीय अधेड़ अज्ञात महिला की कटकर मौत हो गई । रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर मौत हुए महिला का शव स्थानीय लोगों द्वारा देखे जाने के बाद मौत की खबर इलाके में जंगल की आग की तरफ फैल गया और देखने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई । स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना गुमटी संख्या 21 पर कार्यरत रेल कर्मी को दी गई ।

- Sponsored Ads-

गुमटी पर कार्यरत रेलकर्मी द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दी गई ।  बछवाड़ा स्टेशन अधीक्षक द्वारा घटना की सूचना जीआरपी थाना बछवाड़ा पुलिस को दी गई । रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर घटना होने की सूचना पाकर जीआरपी थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है । मामले को लेकर जीआरपी थानाध्यक्ष बछवाड़ा विशंभर माझी ने बताया कि गुमटी संख्या 21 के पूर्व आउटर सिंगल के समीप अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई है ।

मृतक महिला का रंग गोरा लंबाई लगभग 5 फीट है । मृतक महिला हरा रंग की साड़ी गुलाबी रंग का ब्लाउज पहने हुए हैं । मृतक महिला के पास एक झोला है जिसमें लाल रंग और पीला रंग का दो साङी है एक थाली और एक लोटा पाया गया है । उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम के उपरांत शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा ।  72 घंटे में अगर कोई परिजन आकर पहचान कर लेते हैं तो शव उनको सुपूर्द कर दिया जाएगा अन्यथा 72 घंटे के बाद लावारिस घोषित करते हुए प्रशासनिक नियमानुसार उक्त महिला के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article