चुल्हे पर खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग,सांस व बहु गंभीर रुप से घायल,सदर में चल रहा ईलाज,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में लगातार आग का तांडव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में खाना बनाने के दौरान एक घर में भीषण आग लग गई। वही आग लगने के बाद सास और बहू गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई।घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव की है। घायल सास बहू की पहचान चौकी गांव के रहने वाली मंजू देवी एवं बहू प्रियंका देवी के रूप में की गई है।

चुल्हे पर खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग,सांस व बहु गंभीर रुप से घायल,सदर में चल रहा ईलाज,परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने बताया है कि आज वह लकड़ी के चूल्हा पर खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान ही आग अचानक भाबक उठा देखते ही देखते आग इतना विकराल ले लिया कि पूरे घर को जलाकर राख कर दिया। वही इस आग लगी कांड में घर में रखे लाखों की सामान जलकर राख हो गया जबकि आग लगने के बाद आग बुझाने के दौरान सास बहू गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई।

- Sponsored Ads-

चुल्हे पर खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग,सांस व बहु गंभीर रुप से घायल,सदर में चल रहा ईलाज,परिजनों में मचा कोहराम 3स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में सास और बहू को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदस ताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मी टीम को दी। मौके पर दमकल कर्मी की टीम पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article