नालंदा में मनाई गई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस के मौके पर बिहारशरीफ के नाला रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पुण्यतिथि मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद सिंह ने किया इस मौके पर इंजीनियर सिंह ने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उन्होंने कहा कि जनसंघ के बाद भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है पिछले 9 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सरकार चलाकर एक मिसाल कायम किया गया है।

- Sponsored Ads-

बलिदान दिवस के मौके पर एक जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह जागरूकता रथ आगामी 27 जून को बिहारशरीफ में होने वाले कार्यक्रम के बारे में लोगों को बताने का काम करेगी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में जो विकास हुआ है उसके बारे में लोगों को बताने का काम करेगी।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article