भगवानपुर के स्कूलों में बच्चों को दी गई नाव दुर्घटना व डूबने से बचाव की जानकारी

DNB Bharat Desk

भगवानपुर।मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के मिडिल स्कूल मेहदौली, प्रखंड कॉलोनी, अतरुआ, कन्या महेशपुर सहित विभिन्न प्रारंभिक व उच्च विद्यालयों में बच्चों को नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव को लेकर जागरूक किया गया।

चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षकों ने बताया कि बरसात में उफनाई नदियों में नाव डूबने से कई बहुमूल्य जानें चली जाती हैं, जिन्हें सावधानी बरतकर रोका जा सकता है।

शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि नाव पर चढ़ने से पहले लदान क्षमता दर्शाने वाला सफेद पट्टी का निशान देखें, वह डूबा तो नहीं है। ओवरलोडेड नाव पर न चढ़ें। बारिश के समय नाव यात्रा से बचें, छोटे बच्चों को अकेले नाव से यात्रा न करने दें। जर्जर और टूटी-फूटी नाव पर सवारी जानलेवा हो सकती है। नाव पर मवेशी न ले जाएं और चढ़ते-उतरते समय पूरी सावधानी बरतें।

भगवानपुर के स्कूलों में बच्चों को दी गई नाव दुर्घटना व डूबने से बचाव की जानकारी 2पानी में डूबने से बचाव के बारे में बताया गया कि डूबते व्यक्ति को बचाने के लिए धोती, रस्सी, बांस या आसपास उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करें। डूबे व्यक्ति को सावधानी से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दें और तुरंत अस्पताल पहुंचाएं।मौके पर एचएम रईस, अशोक, अवधेश, प्रमोद, विश्वनाथ, शिक्षक सुमन, अजनीश, सलीम, ऋतु, शानू, नितेश, पूनम, प्रभात आदि मौजूद थे।

Share This Article