मुकेश सहनी का बड़ा बयान, कहा ‘अगर अमीरों की संपत्ति गरीब में बांट दिया जाए तो…’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में संपत्ति का सर्वे कराए जाने के बात पर पहले से ही एनडीए और खास कर भाजपा इंडिया गठबंधन पर हमलावर है। इस बीच वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा है ही नहीं तो बेकार की बातें कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

अगर अधिक संपत्ति वालों की संपत्ति गरीबों में बांट दिया जाए तो इसमें हर्ज ही क्या है। उन्होंने कहा कि पहले भी सीलिंग एक्ट के तहत लोगों की संपत्ति लेकर गरीबों में बांटी गई थी। उस वक्त भी किसी की जाति या धर्म नहीं देखी गई थी। अगर किसी के पास बहुत अधिक संपत्ति है तो उसे लेकर गरीबों में बराबर बांट दिया जाए तो इसमें कोई दिक्कत की बात नहीं है।

मुकेश सहनी ने आगे कहा कि आज भाजपा कह रही है कि इंडिया गठबंधन लोगों का सोना छीन लेगा तो प्रधानमंत्री ने खुद ही लोगों को सोना से दूर कर दिया है। 2014 में सोना 25 हजार रुपए का था अब वही सोना 75 हजार रुपए मिल रहा है। भाजपा को पहले अपने दस वर्षो में किए गए वादे पर ध्यान देना चाहिए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article