नालंदा में मुकदमा वापस नहीं लेने पर दबंगों ने घर में घुसकर पांच लोगों के साथ किया मारपीट

DNB Bharat

नालंदा जिला के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत अरौत गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के वेना थाना क्षेत्र इलाके के अरौत गांव में दबंगों ने घर में घुसकर महिला समेत पांच लोगों के साथ मारपीट किया। इस मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आई है। घटना के संबंध में जख्मी के रिश्तेदार ने बताया कि पूर्व में किसी बात को लेकर उसके गोतिया से मारपीट हुई थी।

- Sponsored Ads-

जिसके बाद इस मामले को लेकर थाने में एफआईआर किया गया था। इसी मुकदमे को वापस लेने के लिए लगातार गोतिया के द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। केस नहीं उठाने के उपरांत देर रात दबंगों ने घर में घुसकर महिला समेत पांच लोगों के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया।

जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि केस उठाने को लेकर लगातार उन लोगों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। दबंगों ने केस नहीं उठाने पर जान से मार देने की धमकी भी दी है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

नालंदा संवाददात ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article