पोस्टल बैलेट के जगह बुजुर्ग और दिव्यांगों को पसंद है ईवीएम का बटन दबाना

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

प्रखंड के दिव्यांग व वृद्धजन मतदाता को पोस्टल बैलेट के जगह ईवीएम पर बटन दबाना ज्यादा पसंद है। बताते चले कि निर्वाचन आयोग ने पूरे देश के 85 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर घर जाकर वोट कराने का निर्देश निर्वाची अधिकारी को दिया है। इसके लिए पोस्टल बैलेट की आपूर्ति किया गया है।

- Sponsored Ads-

मतदान कर्मी दिव्यांग और वृद्धजन मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से उनका वोट कराना सुनिश्चित करेंगे। अभी बीएओ बूथ लेवल ऑफिसर सभी दिव्यांग और 85 प्लस मतदाताओं के घर जाकर उनका सहमति पत्र प्राप्त कर रहे हैं कि वह अपने बूथ पर जाकर ईवीएम का वेतन दबाकर वोट करना चाहते हैं अथवा पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट देना चाहते हैं।

पोस्टल बैलेट के जगह बुजुर्ग और दिव्यांगों को पसंद है ईवीएम का बटन दबाना 2प्रखंड में लोकसभा चुनाव के लिए अबतक 63884 कुल मतदाता हैं। जिनमे 1179 दिव्यांगजन तथा 321 वृद्धजन मतदाता हैं जिनमे 98 प्रतिशत मतदाता पोस्टल बैलेट की जगह ईवीएम पर बटन दबाकर वोट करना पसंद करते हैं। इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वची पदाधिकारी नवनीत नमन ने दी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article