प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान ग्रेड कार्ड पर हुई चर्चा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों मेंं शनिवार को उत्सवी माहौल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमेंं वर्ग पंचम तथा आठवीं के बच्चों के अभिभावकों से उनके बच्चे की पढ़ाई-लिखाई व परीक्षाफल पर चर्चा की गई।

- Sponsored Ads-

प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान ग्रेड कार्ड पर हुई चर्चा 2इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया मेंं आयोजित बैठक में बीईओ दानी राय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल में सुधार के लिए यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। सभी शिक्षक अभिभावकों की अपेक्षानुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास निरंतर करते रहें। इस दौरान अभिभावकों के बीच उनके बच्चों के वार्षिक ग्रेड रिपोर्ट पेश किया गया।

प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान ग्रेड कार्ड पर हुई चर्चा 3बीईओ ने बच्चों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में क्या बदलाव लाया गया है तथा कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं, इन सब प्रयासों का बच्चों के अधिगम प्रतिफल पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसकी जानकारी अभिभावकों को दी। इसे अभिभावकों ने जाना समझा तथा अपने बच्चों की बेहतरी के लिए प्रयास करने की बात कही।

बैठक में बच्चों के ग्रेड कार्ड को संबंधित अभिभावकों के बीच शेयर कर उस पर चर्चा की गयी। बैठक में सचिव शबाना प्रवीण, एचएम अब्दुल्लाह सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article