बछवाड़ा के समसीपुर भीठ में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के समसीपुर भीठ गांव स्थित गंगा वासी ठाकुरवाड़ी परिसर मे नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.शोभायात्रा के दौरान पांच सौ एक कुमारी कन्याओ ने शोभा कलशयात्रा में शामिल होकर बैंड बाजे के साथ यज्ञस्थल से चलकर समसीपुर के रास्ते भुथरी होते हुए हिरायचक गंगा घाट पहुंचे. जहां सनातन धर्म व पूजा विधि विधान के बाद पूजा पाठ करते हुए जमींदारी बांध के रास्ते समसीपुर यज्ञ स्थल पहुंचा.

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के समसीपुर भीठ में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा 2शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओ के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय से गुंजायमान हो रहा था. शोभायात्रा में कुंवारी कन्याओं के साथ सैकड़ों की संख्या में आसपास के महिलाए,पुरूष व बच्चे भी शामिल हुए.कलश यात्रा से वापस मंदिर परिसर पहुंचने के उपरांत विद्वान ब्राह्मणों व वेद आचार्य के द्वारा विधिवत भूमि पूजन व देव निमंत्रण व देव आवाह्न किया गया. श्रीराम महायज्ञ के संयोजक सह फतेहा गीता धाम ठाकुरवाड़ी के महंत श्री श्री 108 श्री राम सुमरन दास जी महाराज ने बताया कि गंगा वासी ठाकुरवाड़ी समसीपुर विगत आठ दशक से खंडर बना हुआ है.

बछवाड़ा के समसीपुर भीठ में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा 3ग्रामीणों के द्वारा ठाकुरवाड़ी जिर्णोद्धार का प्रस्ताव पर सहमति बनने के उपरांत श्रीराम महायज्ञ को लेकर भूमि शुद्ध किया जा रहा है.साथ ही गंगा वासी ठाकुरवाड़ी में भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा. चैत मास में यज्ञ प्रारंभ किया गया है, स्थानीय लोगों के संकल्प अनुसार लगातार ग्यारह वर्षों तक चैत मास में श्रीराम महा यज्ञ किया जाएगा.उन्होने बताया कि यज्ञ के दौरान दुर दुर से प्रवचन कर्ता आगमन और लोगो के बीच अपनी मधुर वाणी से लोक कल्याण के लिए कथा प्रस्तुत करेगे.

बछवाड़ा के समसीपुर भीठ में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा 4इस यज्ञ के दौरान प्रति दिन विद्वानों द्वारा प्रवचन के दौरान रामचरित मानस,नवाह परायण,श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, श्रीमद देवी भागवत परायण पाठ,श्रीमद गीता पाठ,बाल्मीकि रामायण पाठ,सुंदर कांड,दुर्गा सप्तशती आदि का पाठ विभिन्न संतो के द्वारा नौ दिनो तक किया जाएगा. उन्होने बताया कि इस नौ दिवसीय यज्ञ में समसीपुर,भुथरी,रूपसवाज व गोनुचक के लोगो का महत्वपुर्ण योगदान रहता है.

बछवाड़ा के समसीपुर भीठ में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा 5मौके पर आत्माराम महराज,चन्द्र किशोर झा,निरंजन पाण्डेय,शंभूनाथ चौधरी,शुशील कुमार मिश्र,केशव कुमार, देवेन्द्र कुमार राय, दीनानाथ राय,राम उदारथ यादव,राम किशुन यादव,रघुपति राय,ललीत झा, फुलटुन राय,हरेराम राय,नंदन कुमार समेत समेत सैकड़ो की संख्या में कुमारी कन्या व श्रद्वालु मौजूद थे.

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article