कलश विसर्जन के साथ चार दिवसीय बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ सम्पन्न

DNB Bharat Desk

सोमवार की संध्या कलश विसर्जन के साथ ही चार दिवसीय बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा एवं अष्टयाम महायज्ञ संपन्न हो गया। कलश विसर्जन शोभा यात्रा में वे सभी कन्याएं भाग ली जिन लोगों ने कलश स्थापना शोभायात्रा में भाग लिया था। सभी अपना-अपना कलश यज्ञ मंडप से वैदिक मंत्रोचार के बीच उठाकर स्थानीय बुढ़ी गंडक नदी में कलश का विसर्जन किया ।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि मेघौल स्थित बाबाभीड़ स्थान पाराशर धाम में नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली की  प्रतिमा स्थापित किया गया था। इस प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गत 28 फरवरी को कलश शोभा यात्रा निकाला गया था। 1 मार्च को प्रतिमा का पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास ,सैयाधिवास, मिष्ठानाधिवास, इत्यादि अनुष्ठान किया गया था ।2 मार्च को प्रतिमा में मंत्र और अनुष्ठान द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कराया गया था। तत्पश्चात अष्टयाम यज्ञ आरंभ किया गया था। जो शनिवार को संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा एवं संपूर्ण अनुष्ठानों का संपादन विद्वान पंडित श्री स्वामी बिहारी आचार्य जी, विद्वान पंडित गोपाल कृष्ण ठाकुर, पंडित अभिषेक झा एवं उनकी टीम के द्वारा  कराया गया ।

कलश विसर्जन के साथ चार दिवसीय बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ सम्पन्न 2मुख्य यजमान की भूमिका में अमरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर मुन्नी कुमारी एवं सह आचार्य में दिलीप कुमार सिंह ,चंद्र केतु सिंह, निरंजन सिंह, मुरारी सिंह, श्री प्रकाश सिंह आदि ने अनुष्ठान में भाग लिया। यज्ञ की सफलता पर आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह, उमाशंकर प्रसाद पूर्व सरपंच रामकिशोर प्रसाद सिंह सनातन मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, सिंह ,केदार प्रसाद सिंह, मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, नीरज कुमार उर्फ सोनू  आदि लोगों ने इस यज्ञ को सफल बनाने में सहयोग करने वाले तमाम लोगों और मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article